हनुमान चालीसा के 21 दिन के संकल्प से पूरी होती है मनोकामना
आज इस घोर कलयुग में हनुमान जी जागृत रूप में उपस्थित हैं ।भले वह हमें दिखाई ना दे लेकिन जो उनके प्रिय भक्त हैं उन्हें वह महसूस जरूर होते हैं ।वैसे तो हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं लेकिन अगर आपकी भी कोई विशेष कामना है और उसके लिए आप परेशान है तो आप हनुमान जी का 21 दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प लें ।इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। इसके लिए आपको क्या करना है कि कोई भी दिन कोशिश करें अगर शनिवार या मंगलवार का हो तो अति शुभ होगा के दिन स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर हनुमान जी के सामने यह संकल्प लें कि हे संकट मोचन हनुमान जी मैं 21 दिन तक हनुमान चालीसा का पाठ 7 बार करूंगी या करूंगा । पाठ के साथ हनुमान जी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ भी भोग लगाएं, तिल के तेल या चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी के सामने 7 बार लगातार हनुमान चालीसा का 21 दिन तक बिना खंडन का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी । हनुमान जी का 21 दिन का हनुमान चालीसा का संकल्प बहुत ही चमत्कारी है ऐसा करने से आपके हर संकट को बजरंगबली दूर कर देंगे।
जय श्री राम जय हनुमान🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें