मनचाहा वर पाने के लिए ऐसे करें तुलसी विवाह
वैसे तो हिंदू धर्म में हर त्यौहार को अपना ही अलग महत्व है लेकिन अगर बात करें तुलसी विवाह की तो इसका भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। 2020 में तुलसी विवाह 25 नवंबर दिन बुधवार ( देवउठनी एकादशी) को है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर किसी लड़की का विवाह नहीं हो पा रहा है किसी भी कारणवश तो अगर वह कन्या तुलसी विवाह के दिन तुलसी विवाह विधिवत करे तो उसे शीघ्र ही वर प्राप्ति हो जाती है ।इसके लिए तुलसी विवाह के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि कर्मों से निवृत्त होकर मां तुलसी की पूजा करें और संभव हो तो उस दिन व्रत भी करें ,और शाम के समय तुलसी का विवाह विधिवत चुनरी ओढ़ाकर और श्रृंगार की समस्त सामग्री के साथ करें और अपने विवाह की प्रार्थना करें तो ऐसा करने से कुंवारी कन्याओं का विवाह शीघ्र अति शीघ्र हो जाता है।
अगर किसी दंपत्ति के जीवन में भी किसी तरह की समस्या है जैसे बार-बार किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा इत्यादि हो रहा हो तो वह दंपत्ति भी अगर तुलसी विवाह के दिन तुलसी का विवाह विधिवत करे तो रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।
ऐसा भी माना जाता है कि जिस दंपत्ति का विवाह तुलसी विवाह के दिन हुआ रहता है उनके दांपत्य जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें