इस लॉकडाउन में हनुमान जी ने ऐसे की इस महिला भक्तों की रक्षा

 संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा


यह सिर्फ पंक्तियां ही नहीं अगर सच्चे दिल से इसे स्मरण किया जाए तो बजरंगबली निश्चित रूप से साथ देते हैं इसमें तनिक भी संशय नहीं। आज की यह कहानी हमें भेजी है सरिता शर्मा ने जो कि गुड़गांव में रहती हैं सरिता शर्मा कहती हैं कि वैसे तो मैं बचपन से ही  हर भगवान की पूजा करती थी ।हमेशा भगवान ने मेरा साथ दिया है । मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जब भी मैं किसी मुसीबत में होती थी और हनुमान जी के मंदिर जाती तो मुझे बहुत सुकून मिलता था और मेरी हर समस्या भी दूर हो जाती थी।वैसे तो हमारे बजरंगबली 

ने  बहुत सारी कृपा किए लेकिन एक ऐसा अनुभव में आपको बताना चाहती हूं जिस पर मुझे विश्वास नहीं होता है। 

 यह बात अप्रैल 2020 की है उस समय लॉकडाउन  शुरू हुए कुछ ही समय हुआ था ।जैसा कि आपको भी पता है कि 22 मार्च के बाद सारे ऑफिस लॉकडाउन के वजह से बंद था। मेरा नाम  सरिता  शर्मा है   मेरे हस्बैंड एक कंपनी में मैनेजिंग हेड  हैं और मैं उनके साथ गुड़गांव मैं रहती हूं। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लॉकडाउन के वजह से मेरे  हस्बैंड का का ऑफिस भी बंद था और वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। ऐसे ही एक दिन हम लोग बैठे हुए थे तो मेरे  हस्बैंड  के एचआर का फोन आया कि तुम्हें नौकरी से हटा दिया गया है क्योंकि कंपनी अभी 3 महीने के लिए सबको कंपनी से हटा रही है। यह सुनते ही मेरे और मेरे हस्बैंड के पैरों तले जमीन खिसक  अब हम कहां जाएंगे और कहां इस लॉक डाउन में नौकरी खोजेगे ।लेकिन मुझे अपने बजरंगबली पर पूरा विश्वास था मैंने उसी समय हनुमान चालीसा का पाठ किया और और  ग्यारह सुंदरकांड पढ़नेे का संकल्प  भी लिया और अपने पति से भी कहा कि आप चिंता ना करें बजरंगबली हमारे संकट को दूर करेंगे ।हम पति-पत्नी उस बात से काफी दुखी थे ।जैसे तैसे रात को 9:00 बज गया यह 3 घंटे कैसे बीते यह हम दोनों ही जानते हैं। फिर मैंने खाना बनाया हम दोनों पति पत्नी दुखी मन से खाना खाए और सोने के लिए आए ।मै लगातार अपने पति से कह रही कि आप चिंता ना करें सब कुछ ठीक हो जाएगा हमारे बजरंगबली हमारे साथ कुछ गलत नहीं करेंगे। अभी हम लोग यह सब बात करके अभी सोए ही थे तब तक इनके ऑफिस से एक स्टाफ का फोन आया कि जो जॉब से हटाने की लिस्ट आई थी उसको रिजेक्ट किया गया है और HR सबको फिर से फोन कर रहे हैं कि तुम लोग को जॉब  से हटाया नहीं गया है । थोड़ी देर बाद कंपनी के एचआर का फिर से फोन आ गया कि ऐसा है कि आपको जो मैंने सूचना थोड़ी देर पहले दी थी जॉब से हटाने की  उसे कैंसिल कर दिया गया है ।  मैं और मेरे पति दोनों की आंखों में आंसू आ गया क्योंकि हमारे बजरंगबली ने इतना बड़ा उपकार किया ।शायद यह 3 घंटे 4 घंटे के लिए बजरंगबली ने हमारा परीक्षा लिया था कि हम उनपर भरोसा करते हैं कि नहीं और आज हमारे पति की जॉब ठीक से चल रही है और मुझे विश्वास है कि हमारे बजरंगबली हमारे ऊपर कृपा रखेंगे और मेरे पति के जाब में कभी कोई आंच नहीं आएगी।

इस लॉकडाउन जैसे संकट में भी हम बजरंगबली की कृपा से खुश हैं और हमारे पास किसी चीज की कोई कमी नहीं है। ऐसे हैं हमारे बजरंगबली जो भक्तो पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

अगर आपने भी कभी बजरंगबली की कृपा या फिर भगवान की कृपा महसूस की है तो हमें ईमेल करें हम आपकी कहानी को प्रकाशित करेंगे ।

जय श्रीराम, जय हनुमान



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान चालीसा के 21 दिन के संकल्प से पूरी होती है मनोकामना

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर का रहस्य

वाराणसी के बनकटी हनुमान मंदिर के सच्ची घटना का चमत्कार