वाराणसी के बनकटी हनुमान मंदिर के सच्ची घटना का चमत्कार
जैसा कि हम जानते हैं हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं जो अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं और इस घोर कलयुग में जागृत रूप से पृथ्वी पर ही निवास कर रहे हैं ।दोस्तों आज हम आपको ऐसी एक सच्ची घटना बताएंगे जिसे पढ़कर आप को हनुमान जी के प्रति विश्वास बढ़ जाएगा। आज की यह कहानी हमें भेजा है हमारी एक सब्सक्राइबर अंजलि ने जो कि हनुमान जी की परम भक्त हैं। अंजलि जी लिखती हैं कि मैं यूपी के एक गांव की रहने वाली हूं। मैं बचपन से ही पूजा पाठ में बहुत भरोसा करती थी। जब मैं बड़ी हो गई तो मैं अपने पढ़ाई के लिए वाराणसी आई ,जैसा कि सबको पता है कि वाराणसी में एक हनुमान जी का मंदिर है संकट मोचन हनुमान मंदिर इसके बारे में हर कोई जानता है। अंजलि जी कहती हैं कि मैं बनारस आई तो मैं अक्सर संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर दर्शन करने के लिए जाती थी मुझे ऐसा महसूस होता था कि मैं कभी भी परेशान हो तो मेरी हर समस्या का समाधान होता था ।मैं बनारस में ही रहकर तैयारी करती थी और कुछ समय बाद एक प्राइवेट बैंक में नौकरी भी ज्वाइन कर ली। समय धीरे-धीरे गति ले रहा था मेरे जीवन में बहुत सारी समस्याएं थी जिससे हमारे बजरंगबली ने हमेशा ही मेरा साथ दिया हर मुसीबत से उन्होंने ही मुझे निकाला। मेरी एज काफी ज्यादा हो गई थी और मेरी कहीं भी शादी नहीं हो रही थी इसकी वजह से मेरे घर वाले बहुत परेशान थे। बनारस में ही एक और मंदिर है संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास ही जिसे बनकटी हनुमान जी मंदिर के नाम से जाना जाता है। उस मंदिर की एक परंपरा रही है कि अगर कोई उस मंदिर में 40 दिन तक दिए जलाए तो उसकी हर मन्नत पूरी होती है। मैंने इसके बारे में सुना था जब मुझे कोई रास्ता ना दिखा तो मैंने बनकटी हनुमान मंदिर जाना प्रारंभ किया और एक दिन मैंने मन्नत भी मांगी कि हे प्रभु मैं इस संकल्प के साथ कि मैं भी 40 दिन लगातार दिए आप के मंदिर मे दिये जलाऊंगी बिना खंडन के ,और मैं लगातार 40 दिन तक दिए जलाए ।
उसके बाद मैंने विधि विधान सहित जो 40 दिन बाद पूजा होता है 51 दिए जला कर वह भी किया और मैं इसको चमत्कार कहूं या फिर क्या? मुझे नहीं समझ में आता मेरी शादी पूजा खत्म होने के हफ्ते दिन के अंदर ही तय हो गई और मेरी शादी एक बहुत अच्छे परिवार में हुई और मेरे पति भी एक अच्छी जॉब में है । तो दोस्तों अगर आप की भी कोई मनोकामना है तो आप भी हनुमान जी की पूजा अवश्य करें और अगर आप वाराणसी में रहते हैं तो आप बनकटी हनुमान जी के मंदिर में 40 दिए चलाने का संकल्प अवश्य लें।
अगर आपके पास भी कोई ऐसे सच्ची घटना का अनुभव हो जिसे आपने प्रभु की कृपा महसूस की हो तो आप हमें अवश्य भेजें।
जय हनुमान जय श्री राम🙏🙏🙏


Jai hanuman
जवाब देंहटाएं