आखिर क्यों नहीं मिलता है आपको पूजा का फल.
वर्तमान समय में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है और वह उन समस्याओं से निजात पाने के लिए भगवान की शरण में अवश्य जाता है। बात करें इस कलयुग की तो इस घोर कलयुग में सबसे ज्यादा पूजा-पाठ हनुमान जी की होती है क्यो कि वह जीवित रूप में पृथ्वी पर विद्यमान है ।लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम पूजा पाठ करते तो हैं लेकिन हमें उसका फल नहीं मिलता है। आखिर क्या कारण है इसका? अगर आप भी हनुमान चालीसा पढ़ते हैं हनुमान जी की सेवा में लगे रहते हैं लेकिन बावजूद इसके आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो कुछ कारणों की वजह से फल नहीं मिल रहा।
1. एकाग्रता
हम जब पाठ करने बैठते हैं तो हमें पाठ करते समय ही इधर-उधर की बातें हमारे दिमाग में आने लगती हैं और हमारा ध्यान भंग हो जाता है जिससे हमारी पूजा पूरी नहीं होती है जिससे
2.भरोसा का न होना
दूसरी बात है कि भरोसा का ना होना ।आप पूजा-पाठ तो बहुत करते हैं लेकिन हृदय में विश्वास नहीं है कि आपकी मनोकामना पूर्ण होगी अगर आप किसी संदेह के साथ भगवान की पूजा करेंगे तो आपको कभी भी उस पूजा में सफलता नहीं मिलेगी।
3. गलत कर्म
कभी-कभी होता क्या है कि हम पूजा पाठ तो करते हैं लेकिन हमारे कर्म अच्छे नहीं होते हैं जिसके कारण हमें अपने पूजा-पाठ में फलत नहीं मिलता है ।
इसलिए यह आवश्यक है कि अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो या फिर कोई किसी भी भगवान की पूजा करते हैं तो उसे पूरे मन विश्वास और एकाग्रता के साथ करें अन्यथा आपको उस पूजा में सफलता नहीं मिलेगी।
दोस्तों अगर आपके पास भी हनुमान जी के भक्ति से जुड़े या फिर किसी भी भगवान से जुड़ी कोई कहानी हो ,अगर आपने भी कभी उनकी कृपा महसूस की हो तो हमें भेजें हम उसे सिर्फ प्रकाशित करेंगे।
जय श्रीराम, जय हनुमान
🙏🙏🙏



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें